भारत की एक और बड़ी उपलब्धि; चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान- 2

नयी दिल्ली : इसरो की एक बड़ी चिंता खत्म हो गयी है क्यूंकि उसने आज चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान 2 सुबह 9:02 मिनट पर पहुंचा। आपको बता दे, यदि यह अभियान सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर रोवर पहुंचाने वाला चौथा देश बन जाएगा। यह भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान है

ChiniMandi WhatsApp Channel

चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।

चंद्रयान को चांद तक पहुंचने में 48 दिन लगेंगे और इसकी लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव पर होगी। आपको बता दे जिस टीम ने इस्पे काम किया उनमे 30 प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here