कोरोना का कहर जारी: 24 घंटो में 2.34 लाख से अधिक नए मामलें

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 2.34 लाख से अधिक नए मामलों के साथ COVID-19 मामलों के उच्चतम एक दिवसीय रिकॉर्ड दर्ज किया है। 24 घंटों में 1,341 COVID से संबंधित मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,75,649 तक पहुँच गई है। 2,34,692 नए COVID-19 मामले के साथ, मामलों की कुल संख्या 1,45,26,609 हो गई है। जिसमे सक्रिय मामलों की संख्या 16,79,740 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, शुक्रवार को 14,95,397 नमूनों का परीक्षण किया गया और 16 अप्रैल तक देश भर में कुल 26,49,72,022 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सोमवार को देश में कोरोनोवायरस के खिलाफ रूसी स्पुतनिक वी वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। अब, भारत के पास COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कोविशिल्ड, कोवाक्सिन और स्पुतनिक वी के टीके हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here