ढाढा चीनी मिल द्वारा पेराई की तैयारियां पूरी हो गई

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) : ढाढा चीनी मिल द्वारा पेराई की तैयारियां पूरी हो गई है। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की ढाढा चीनी मिल नवंबर के दूसरे सप्ताह से गन्ना पेराई शुरू होगी। न्यू इंडिया शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए दौरान बताया कि नवंबर के द्वितीय सप्ताह में चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

गुप्ता ने चीनी मिल क्षेत्र के सभी किसानों से अपील किया कि, वह अपना गन्ना कम दाम पर कोल्हू, क्रेशरों को न बेचें। किसानों के हित के लिए चीनी मिल प्रबंधन कटिबद्ध है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि, किसानों ने एक साल तक अपनी फसल तैयार की है। इसलिए उन्हें कम दाम पर गन्ना बेचने से बचना चाहिए। गन्ना खरीद मिल गेट की प्राथमिकता दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here