सहारनपुर में सबसे पहले टोडरपुर चीनी मिल शुरू करेगी गन्ना पेराई

सहारनपुर: जनपद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली है। लंबे समय तक बंद रही टोडरपुर चीनी मिल जनपद में सबसे पहले 26 अक्टूबर को पेराई सत्र का प्रारंभ करेगी। इसके बाद गागंनौली चीनी मिल 31 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना विभाग के अधिकारी मिलों के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। इस बार जनपद में स्थापित सभी चीनी मिलें संचालित होंगी।

जनपद में इस बार गन्ने का क्षेत्रफल 121754 हेक्टेयर है। गन्ना आवंटन के लिए लखनऊ स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है। जल्द ही चीनी मिलों को होने वाला गन्ना आवंटन स्पष्ट हो जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा की, चीनी मिलों में समय से पेराई सत्र प्रारंभ करने की प्रकिया शुरू हो गई है। मिलों ने पेराई सत्र शुरू करने की संभावित तिथि जारी कर दी हैं। इसमें सबसे पहले टोडरपुर और सबसे बाद में शेरमऊ और बिडवी चीनी मिलें शुरु होने की संभावना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here