चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई हुई ठप

रमाला: शुक्रवार सुबह चार बजे सहकारी चीनी मिल की बगास (खोई) की चैन टूटने से मिल में पेराई ठप हो गई। पेराई बंद होने के बाद मिल गेट पर किसानों ने हंगामा किया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, पेरार्ई बंद होने से मिल परिसर में गन्ने से लदी बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन लग गई, और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया की, मिल में बार बार तकनीकी खराबी से तौल प्रभावित हो रही है। शाम तक मिल शुरू न होने के कारण मिल अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की तौल किये बिना वापस भेज दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे की, 15 दिन पहले भी चैन खराब होने के कारण मिल में पेराई ठप हुई थी। किसानों के अनुसार, पेराई में देरी होने से खेतों में गन्ना सूख रहा है।मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने कहा कि, इंजीनियर चेन को ठीक करने में जुटे हैं। चेन ठीक होने पर किसानों को सूचना दे दी जाएगी। मिल की ओर से 27 क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है। मिल गेट पर दो लाख क्विंटल गन्ना शेष है। चेन ठीक होने पर चार दिन में गन्ने की पेराई पूरी कर ली जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here