‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

गुरूवार, ०९ मई, २०१९

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर के बाजार में मध्यम मांग देखि गई. महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3060 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3210 से 3260 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3200 से 3240 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3140 से 3150 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3310 से 3360 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट शांत रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 326.30 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.89 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 314 से 316 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 322 से 325 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 19800 से 20000 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 20300 से 20500 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70.11 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.927, रहा. क्रूड फ्यूचर्स 4332 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 61.85 डॉलर रहा.

इक्विटी: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 37,559 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 11,302 अंक पर बंद हुआ.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here