‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

गुरूवार, २५ अप्रैल, २०१९

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर के बाजार में अच्छी मांग देखी गई. महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3130 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3025 से 3050 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3180 से 3230 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3170 से 3210 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3120 से 3150 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3340 से 3400 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 329.80 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 12.65 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 308 से 310 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 318 से 320 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 19200 से 19400 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर 19800 से 20000 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70.245 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.989, रहा. क्रूड फ्यूचर्स 4622 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 66.17 डॉलर रहा.

इक्विटी: बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद अंतिम आधे घंटे में चले बिकवाली के सिलसिले से दबाव में आ गया। अंत में सेंसेक्स 323.82 अंक के नुकसान से 38,730.86 अंक पर बंद हुआ।अप्रैल माह के वायदा एवं विकल्प खंड में निपटान की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.35 अंक के नुकसान से 11,641.80 अंक पर बंद हुआ।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here