‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर के बाजार में आज भी मिली-जुली मांग नज़र आयी. महाराष्ट्र में कमजोर मांग की वजह से दिनों दिन चीनी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3110 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 2990 से 3020 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3190 से 3230 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3135 से 3170 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3110 से 3120 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3225 से 3300 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: आज मार्केट शांत रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 326.90 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 12.77 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 308 से 310 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 320 से 322 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग १९३०० से १९५०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर १९७०० से १९९०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.34 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.839 रहा. क्रूड फ्यूचर्स 4457 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 64.31 डॉलर रहा.

इक्विटी: बुधवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 353.87 अंक टूटकर 38,585.35 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 87.65 अंक के नुकसान के साथ 11,584.30 के लेवल पर बंद हुआ.

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here