‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

सोमवार, १५ जुलै २०१९

सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ी हलचल नहीं दिखी. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3030 से 3075 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3180 से 3310 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3185 से 3310 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3100 से 3140 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3160 से 3200 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 298.00 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.99 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 336 से 338 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 352 से 355 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 21000 से 21300 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 22000 से 22200 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68.522 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.7394 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4159 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 60.67 डॉलर रहा.

इक्विटी : तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 160.48 अंक की तेजी के साथ 38,896.71 पर बंद हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.85 की बढ़त के साथ 11,588.35 अंक पर बंद हुआ.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here