अमरोहा: डीसीओ से गन्ना क्रय केंद्र दूसरी मिल को आवंटित कराने की मांग

अमरोहा : गन्ना क्रय केंद्र आवंटन को लेकर कई जिलों में किसान नाराज है। जो मिलें पिछले सीजन में भुगतान में फिसड्डी साबित हुई है, उन्ही मिलों को इस सीजन में गन्ना भेजने से किसान कतरा रहे है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के गौरव चौधरी के नेतृत्व में गांव जमनिया खुर्द के किसान गुरुवार को डीसीओ से मिले। गन्ना क्रय केंद्र पर समस्याओं के चलते केंद्र को दूसरी शुगर मिल को आवंटित कराने की मांग की। उधर, ग्राम पंचायत सहदौली के ग्राम प्रधान सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में जमनिया खुर्द के किसान भी डीसीओ ऑफिस पहुंचे। गन्ना क्रय केंद्र से संबंधित समस्या की जानकारी देते हुए डीसीओ मनोज कुमार से समाधान करने की मांग की।गन्ना विभाग इस समस्या से निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here