उत्तराखंड में गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग

देश के कई राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग तेज हो गयी है। राज्य में गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर अब कांग्रेस किसानों के समर्थन में सामने आयी है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि किसानों की आय दुगनी की जाएगी। दूसरी तरफ राज्य सरकार गन्नेका समर्थन मूल्य घोषित नहीं कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि सरकार ने गन्ने का रेट जल्द घोषित नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल किया जाए।

आपको बता दे, उत्तराखंड में पेराई सत्र शुरू हो चूका है और अब गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य में वृद्धि का इंतजार है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here