गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की गई

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू हो गया है, और इसके साथ किसान संगठनों द्वारा गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग की जा रही है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने सरकार से किसानों ने कृषि कानून वापस लेने, गन्ना मूल्य सहित कई मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सैनी, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, ठाकुर अमरदीप, चौ.नंदराम मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कृषि कानून तत्काल वापस लेने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल, कोविड-19 के दौरान किसानों के बच्चों की स्कूल फीस माफ करने, अकाल मृत्यु होने पर किसानों को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने सहित कई मांगें उठाईं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here