उप गन्ना आयुक्त की गन्ना खरीद केन्द्रों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

मेरठ, 1 अप्रैल: गन्ना विभाग ने गन्ना तौल पर्ची से संबंधित समस्याओं के समाधान व गन्ना घटतौली की शिकायतों पर रविवार को गन्ना तौल केंद्रों पर छापेमारी की। इस छापेमारी से गन्ना क्रय केंद्रों पर हड़कंप मच गया। घटतौली की शिकायतों पर मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने रविवार को मेरठ जनपद में टीम बनाकर औचक छापामार कार्रवाई की। उप गन्ना आयुक्त ने मवाना चीनी मिल के गन्ना तौल केन्द्र बहसूमा ए व सी तथा राठौरा क्रय केंद्र सी पर अचानक छापा मारा। गन्ना क्रय केन्द्र का इंचार्ज बिना सूचना के मौके से भाग गया। बहसूमा बी व सी पर घटतौली नहीं पायी गयी है। राठौरा सी गन्ना क्रय केन्द्र पर मानक बांट उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर तौल लिपिक का चालान कर दिया गया। निरीक्षण में अन्य व्यवस्था ठीक पायी गयी।

उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में गन्ना तौल केन्द्र पर घटतौली की शिकायत मिलने पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाती है। विभागीय अधिकारी लगातार गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में अब तक 1800 से अधिक गन्ना क्रय केन्द्रों के निरीक्षण किये जा चुके है। अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। परिक्षेत्र में अब तक 19 गम्भीर अनियमितताएं पकडी गयी है तथा 19 गन्ना तौल लिपिकों का लाइसेन्स निलम्बित किया गया है। अन्य 84 प्रकरण सम्बन्धित जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here