द्वारिकेश शुगर भी हैंड सैनिटाइजर के उत्पादन में जुटी

बिजनौर: कोरोना वायरस का प्रसार देश भर में बढ़ता ही जा रहा है, खैर दूसरे देशों के मुकाबले भारत में स्थिति अभी भी नियंत्रण में है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीनी मिलें भी लगातार हैंड सैनिटाइजार का उत्पादन कर अपना योगदान दे रही है। अब द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज ने भी हैंड सैनिटाइजार का उत्पादन शुरू कर दिया है।

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज ने 25 अप्रैल, 2020 से सैनिटाइजार का उत्पादन किया है। कंपनी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के द्वारिकेश नगर यूनिट में हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज ने कहा कि कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर के द्वारिकेश नगर में अपनी यूनिट में हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू करने के लिए अधिकारियों से सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर लिए हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here