शेयरों में शुरुआती तेजी

मुंबई, 6 सितंबर (PTI) रुपए में सुधार और कच्चे तल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला।
आरंभिक कारोबार में बीएसई30 सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधर कर 38,182.77 पर खुला था। लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधार 48.46 अंत यानी 0.13 तक सिमट गया था और सेंसेक्स 38,066.87 पर चल रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.20 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधर कर 11,482.15 पर था।
रुपया सुबह डालर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी में था।
पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में कुल मिला कर 878.32 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी।

SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here