एल नीनो का कृषि ऋणों पर पड़ सकता है असर, फिर भी बैंकिंग क्षेत्र में कर्ज वृद्धि रहेगी मजबूत: रिपोर्ट

नई दिल्ली : मौसम संबंधी घटना एल नीनो का असर कृषि ऋणों पर पड़ सकता है, लेकिन इससे बैंकिंग क्षेत्र में किसी बड़े व्यवधान की आशंका नहीं है। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में बैंकों की कर्ज वृद्धि और ऋण गुणवत्ता मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। यह जानकारी येस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में क्रेडिट कॉस्ट (ऋण लागत) में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कोई उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना नहीं है।वहीं, वित्त वर्ष 2027-28 (FY28) में एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) मानकों के लागू होने से भी बैंकिंग क्षेत्र पर किसी बड़े एकमुश्त प्रभाव की उम्मीद नहीं जताई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, बदलते मौसम के बीच कृषि ऋणों पर विशेष नजर रखने की जरूरत होगी। एल नीनो का कुछ कृषि ऋणों पर असर पड़ सकता है, हालांकि पिछले अनुभव बताते हैं कि इसका प्रभाव बहुत अधिक गंभीर नहीं होता। फिर भी, सुपर एल नीनो जैसी स्थिति बनने की संभावना पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।येस सिक्योरिटीज ने बैंकिंग क्षेत्र के लिए तीन प्रमुख जोखिमों की पहचान की है। इनमें पश्चिम एशिया का संघर्ष, एल नीनो का प्रभाव और वैश्विक व्यापार शुल्क (टैरिफ) का विलंबित असर शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट के मुताबिक, असुरक्षित (अनसिक्योर्ड) ऋणों पर बढ़ी हुई क्रेडिट लागत अब कम होने लगी है। हालांकि, नाममात्र जीडीपी वृद्धि की धीमी रफ्तार और एल नीनो के माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र पर संभावित प्रभाव के कारण इसमें कुछ समय तक दबाव बना रह सकता है। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र के ऋणों पर भी नजर रखने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और व्यापारिक चुनौतियों का असर इस क्षेत्र पर पड़ सकता है। हालांकि, रिपोर्ट का मानना है कि इस क्षेत्र में किसी बड़े वित्तीय तनाव की संभावना नहीं है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) सुरक्षा कवच का काम कर सकती है।

कर्ज वृद्धि के मोर्चे पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉरपोरेट ऋणों में तेजी, एमएसएमई और रिटेल लोन की निरंतर मांग के चलते बैंकिंग क्षेत्र की कुल ऋण वृद्धि मजबूत बनी रहेगी। वर्तमान में कर्ज वृद्धि लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। वित्त वर्ष के अंत तक इसमें कुछ नरमी आ सकती है, लेकिन वृद्धि दर निम्न से मध्यम ‘टीन्स’ (करीब 13 से 16 प्रतिशत) के दायरे में रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, कवर किए गए बैंकों की शुद्ध ब्याज आय (NII) वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 के 5.3 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 16.1 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इसके बाद वित्त वर्ष 2027-28 में भी यह 16.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2028-29 में 15.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here