महाराष्ट्र में गन्ना और अन्य फसलों के मुद्दों को लेकर किसानों का आंदोलन शुरू…

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में किसानों ने सरकार के खिलाफ फिर एक बार आंदोलन शुरू कर दिया है, और इस आंदोलन का केंद्र फिर एक बार अहमदनगर जिले का पुनतांबा गांव है। अब भी जिन किसानों का गन्ना खेतों में खडा उनको प्रति हेक्टेयर 2 लाख रुपये और प्याज उत्पादकों को 500 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता आदी समेत अन्य मांगो को लेकर आंदोलन शुरू हुआ है।

आपको बता दे कि, 2017 में भी पुनतांबा के किसानों ने बड़े पैमाने पर विरोध आंदोलन किया था, जिसने पुरे महाराष्ट्र में बवाल मचाया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

PTI न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुधवार से शुरू हुआ यह आंदोलन 5 जून तक चलेगा। इस आंदोलन को लेकर सरपंच (ग्राम प्रधान) धनंजय धनवटे ने कहा कि, अगर सरकार उनकी मांगों का जवाब नहीं देती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि, निफाड़ (नासिक में) और कोपरगांव (अहमदनगर) जैसे आसपास के इलाकों के किसान भी बडे पैमाने पर विरोध में शामिल हो रहें है। आंदोलनकारियों ने बुधवार सुबह गांव में एक रैली निकालकर आंदोलन शुरू किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here