उत्तर प्रदेश: महराजगंज में औसत से ज्यादा गन्ने का उत्पादन कर रहे प्रगतिशील किसान

महराजगंज: जिले के कुछ गन्ना किसान औसत से दोगुना उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनकी आय भी बढ़ रही है, साथ ही अन्य किसानों की भी गन्ने के खेती में दिलचस्पी बढ़ रही है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, महराजगंज में अभी ऐसे गन्ना किसानों की संख्या भले ही केवल दर्जन भर है। गन्ने की खेती के प्रति सिसवा क्षेत्र के इन दर्जन भर किसानों का इतना अधिक लगाव है कि वे अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की राह पर चल दिए हैं। ये किसान बेहतर गन्ना उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। गन्ना विभाग ने इस साल भी गन्ने की क्राप कटिंग कराई है। विभाग को गन्ने की खेती को लेकर अच्छे परिणाम आने की उम्मीद भी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जिले में प्रति हेक्टेयर गन्ने का औसत उत्पादन 695 क्विंटल है। पर सिसवा क्षेत्र के दर्जन भर प्रगतिशील किसानों ने पिछले साल खेती में समय-समय पर कई बदलाव कर प्रति हेक्टेयर 1400 क्विंटल गन्ना उत्पादन किया था। गन्ना किसान सुधीर कुमार तो अब गन्ने के बीज का भी उत्पादन कर रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार यादव आदि किसान भी बेहतर गन्ने की खेती कर रहे हैं।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here