थेनी : थेनी जिले में गन्ने के उत्पादन में लगातार हो रही गिरावट के कारणों की जांच करने की मांग किसानों ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से की है। इसके साथ ही किसानों ने कृषि कार्यों के दौरान 100 दिवसीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को स्थगित करने की मांग जिला प्रशासन से की। शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित मासिक किसान शिकायत निवारण बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर वी. शिवकृष्णमूर्ति ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जयपाल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि, जिले में गन्ने की खेती का रकबा लगातार घट रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। किसानों ने अधिकारियों से इन कारणों की विस्तृत जांच कर उत्पादन में गिरावट रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। किसानों ने पेरियाकुलम उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों और शोधार्थियों से इस समस्या के समाधान में मदद करने की अपील की।


















