फिजी में जून में पेराई सत्र शुरू होगा

सुवा: शुगर ट्रिब्यूनल द्वारा 2021 पेराई सत्र की तारीखों की घोषणा की गई है। लुटोका मिल 4 जून से पेराई करना शुरू कर देगी, जबकि रारावई 23 जून से परिचालन शुरू करेगी। लाबासा मिल में 7 जुलाई, 2021 से पेराई शुरू होगी।

शुगर ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार, टिमोथी ब्राउन ने कहा कि, गन्‍ना किसानों को मिलों से एक दिन पहले कटाई और मिलों में गन्ना पहुंचाना शुरू कर देना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले कुछ दिनों से लुटोका के COVID-19 लॉकडाउन के परिणामस्वरूप देश भर के सुपरमार्केट में चीनी ‘आउट ऑफ़ स्टॉक’ होने की खबरें आ रही है। एफसीसीसी (Fijian Competition and Consumer Commission) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोएल अब्राहम ने लेकिन इस बात का खंडन किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here