फिजी: गन्ना किसान फसल कटाई का खर्च उठाने में असमर्थ – विपक्षी सांसद का दावा

सुवा : विपक्षी सांसद वियाम पिल्ले ने गन्ना किसानों की समस्याओं को राजनीतिक रंग देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चीनी उद्योग इस समय अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। उनका कहना है कि, किसान और मजदूर गन्ने की कटाई करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मौजूदा भुगतान दरों पर वे इसका खर्च वहन नहीं कर सकते। पिल्ले ने कहा कि, किसानों की समस्याओं को राजनीति से जोड़ने के बजाय जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। उनके अनुसार, वर्तमान में प्रति टन 47 डॉलर की डिलीवरी भुगतान दर गन्ने की कटाई की मूल लागत को भी पूरा नहीं करती।

उन्होंने बताया कि, चीनी मिल के नजदीक स्थित किसानों के लिए भी कटाई की न्यूनतम लागत लगभग 52 डॉलर प्रति टन है, जबकि राकिराकी और सिगाटोका के आंतरिक क्षेत्रों के किसानों को 60 डॉलर प्रति टन से अधिक खर्च उठाना पड़ता है। पिल्ले ने कहा कि, किसान और मजदूर खेतों में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मौजूदा दरों पर काम करना उनके लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं है। यह काम करने की इच्छा का नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूरी का मामला है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि कटाई लागत की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चीनी उत्पादन में कमी और राष्ट्रीय उत्पादन लक्ष्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित संस्थाएं चीनी की संभावित कमी को लेकर चिंतित हैं, लेकिन मूल समस्या यानी किसानों की लागत पर ध्यान नहीं दे रही हैं। पिल्ले ने बताया कि, उन्होंने औपचारिक रूप से शुगर इंडस्ट्री ट्रिब्यूनल और फिजी शुगर कॉरपोरेशन से डिलीवरी मूल्य बढ़ाने तथा बढ़ी हुई लागत को समायोजित करने की मांग की है।

उन्होंने सुझाव दिया कि, उद्योग में भरोसा बहाल करने के लिए ट्रक मालिकों और गन्ना कटाई करने वाले श्रमिक समूहों को लक्षित सब्सिडी और रियायतें दी जानी चाहिए। उनका मानना है कि इससे कटाई कार्य से जुड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे उद्योग में सक्रिय बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा अनुबंध स्वीकार नहीं कर सकता जो उसे निश्चित रूप से घाटे में ले जाए। किसानों को उनकी वास्तविक लागत के अनुरूप मूल्य मिलना चाहिए, केवल आश्वासनों से समस्या का समाधान नहीं होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here