फिजी: चीनी निर्यात के लिए लोडिंग शुरू

सुवा: फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (FSC) ने अमेरिका और स्पेन को निर्यात के लिए 40,000 टन से अधिक चीनी लोड करना शुरू कर दिया है। दो जहांजों से अमेरिका को 11,500 टन और स्पेन को 30,000 टन चीनी निर्यात की जाएगी। फिजी शुगर कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्राहम क्लार्क का कहना है कि, पहला जहाज लाबासा पहुंचा और मलाऊ और लुटोका टर्मिनलों से आने वाले दूसरे जहाज के साथ रोटेशन में लोड होगा।

फिजी की तीन चीनी मिलों ने कुल 637,504 टन गन्ने की पेराई की है। 2019 के 52,694 टन की तुलना मे 54,949 टन चीनी उत्पादन हुआ है। पिछले सप्ताह 8,760 टन चीनी का उत्पादन किया गया था। मुख्य कार्यकारी क्लार्क ने यह भी कहा कि, इस सीजन में चीनी मिलों का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा है, परिचालन क्षमता भी पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here