लॉकडाउन में फ्लिपकार्ट और टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स ने किया गठजोड़; घरों तक पहुंचाएंगे आवश्यक वस्तु

बेंगलुरु: देश में लॉकडाउन के बाद सरकार और प्रसाशन पूरी कोशिश कर रही है की देश के हर नागरिक तक आवश्यक वस्तु पहुंचे। अब इस कड़ी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स भी जुड़ चुके है और सुनिश्चित कर रहे है की हर आवश्यक वस्तु लोगो तक पहुंचाया जाए।

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने शनिवार को कहा कि वे लॉकडाउन के चलते मिलकर काम करेंगे ताकि भारतीय उपभोक्ताओं तक आवश्यक खाद्य पदार्थों तथा पेय उत्‍पादों की आपूर्ति की जा सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel

टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स के डिस्ट्रिब्‍यूटरों फ्लिपकार्ट के प्‍लेटफॉर्म पर मार्केटप्‍लेस सेलर के तौर पर सूचीबद्ध करेंगे।

इस पार्टनरशिप के चलते, ग्राहक टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स के आवश्‍यक उत्‍पादों जैसे पेय पदार्थ तथा खाद्य उत्‍पाद के अलग-अलग कॉम्‍बो पैक्‍स की खरीदारी फ्लिपकार्ट के प्‍लेटफॉर्म पर कर सकेंगे।

टाई-अप पहले से ही बेंगलुरु में चालू है और दोनों कंपनियों ने आने वाले सप्ताह में मुंबई और नई दिल्ली समेत में इन सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है। साथ ही इन्हे टियर 2 शहरों में भी लाने की योजना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here