महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल को NFCSF का अध्यक्ष चुना गया

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व सहकारिता और संसदीय कार्य राज्य मंत्री हर्षवर्धन पाटिल को आज (16 फरवरी) नेशनल नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF ) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। गुजरात के केतनभाई पटेल को सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान में NFCSF के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि कई साल के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने नेशनल शुगर एसोसिएशन पर अपना वर्चस्व स्थापित किया है। वहीं, पहली बार हर्षवर्धन पाटिल को नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व सहकारिता मंत्री और भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल को हाल ही में भारत सरकार के राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की जनरल काउंसिल पर सदस्य के रूप में चुना गया है।

‘चीनीमंडी’ से बात करते हुए पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि, मैं NFCSF के अध्यक्ष पद को अपने काम के माद्यम से न्याय देने का प्रयास करूंगा। इस पद के माध्यम से देश के चीनी उद्योग के विकास में योगदान देने और चीनी उद्योग से जुड़े सभी संस्था, संघठन की प्रगति के लिए कदम उठाये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here