भारत के किसानोंको केंद्र सरकार ने दिया तोहफा

धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी.

केंद्र सरकार ने फसलों की बढ़ती लागत और गिरते दामों से परेशान किसानों को बुधवार बड़ा तोहफा दिया. उसने धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक की बंपर बढ़ोतरी की है इसे किसानों को उपज की लागत का डेढ़ गुना देने के वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने एमएसपी बढ़ाने के कृषि मंत्रालय के प्रस्ताव पर मुहर लगाई. इसमें सबसे महत्वपूर्ण फसल धान के एमएसपी को 200 रुपये बढ़ाकर 1750 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है. अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, सूरजमुखी, कपास आदि की एमएसपी में भारी इजाफा किया गया है.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के हित में लिया गया यह ऐतिहासिक फैसला है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. राजनाथ ने कहा कि फसलों की खरीद सरकार करेगी और जरूरत पड़ने पर एजेंसी से सहयोग लिया जाएगा.

किसानों को बढ़ी एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकारों को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी. किसानों की उपज की लागत का डेढ़ गुना कीमत देने से उनकी क्रय शक्ति में इजाफा होगा एक साल के भीतर होने वाले आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार का यह निर्णय बेहद अहम माना जा रहा है. भाजपा ने 2014 में अपने घोषणापत्र में चुनावी वादा किया था कि वह किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाएगी.

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here