गन्ना घटतौली पर सरकार सख्त

लखनऊ: गन्ना घटतौली मामलें में उत्तर प्रदेश सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। किसानों द्वारा घटतौली की बढती शिकायतों के चलते प्रदेश की योगी सरकार ने घटतौली मामले जुर्माना 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया है। इससे आगे अब गन्ने की घटतौली पकड़े जाने पर मिल अथवा गना खरीद केंद्र में से जो जिम्मेदार होगा, उनसे एक लाख जुर्माना वसूला जाएगा।

शुक्रवार को विधानसभा में ‘उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनिमय संशोधन विधेयक 2021’ पेश किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला किसानों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। पहले गना घटतौली पकड़े जाने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया जाता था, उसे अब दोगना कर दिया गया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here