Ethanol boost: मक्का उत्पादन को बढ़ावा देगी सरकार

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, मक्का की लोकप्रियता न केवल विश्व स्तर पर बढ़ रही है बल्कि भारत में भी पोल्ट्री और एथेनॉल उत्पादन सहित कई क्षेत्रों में बढ़ रही है। सरकार फसल विविधीकरण के तहत विभिन्न पहलों के माध्यम से किसानों को मक्का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि मक्के के एमएसपी में पिछले 8 वर्षों में 43 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और उत्पादन बढ़ने से किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

FICCI द्वारा आयोजित ‘India Maize Summit 2022’ के 8वें संस्करण को संबोधित करते हुए तोमर ने उद्योग को मक्का क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार के समर्थन का भी आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here