उत्तराखंड में किसानों को गन्ना मूल्य घोषणा का इंतजार

देहरादून: भारतीय किसान यूनियन ने राज्य सरकार के खिलाफ गन्‍ना मूल्‍य को लेकर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कहा कि, सरकार गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों के साथ धोखा कर रही है।

किसान मिल में गन्ना डाल रहे हैं लेकिन उन्हें दाम का पता नहीं है। राज्य सरकार के इस रवैये से किसान काफी खफा है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि, चीनी मिल शुरू हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। उन्हाेंने कहा कि यदि सरकार इस बार गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित नहीं करती तो जल्द ही प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी, पिरु, अंकुर, सोमपाल, रोहित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here