हरियाणा: महम चीनी मिल ने 7 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की

रोहतक : महम कोऑपरेटिव शुगर मिल 12 दिसंबर से शुरू हुई, और पेराई के 40 दिनों में ही 7 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मिल ने अब तक 48 हजार 250 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल अधीक्षक विरेंद्र रोहिला ने कहा की पेराई सत्र सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि बारिश के कारण एक-दो बार गन्ने की आपूर्ति में बाधा आई, लेकिन गन्ना प्राप्त होते ही पेराई कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

मिल प्रबंधक दलबीर सिंह फोगाट के कुशल नेतृत्व में इस सीजन में 15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। मिल प्रशासन ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। मिल में किसानों के लिए रहने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। किसी भी समस्या के लिए किसान सीधे मिल के एमडी से संपर्क कर सकते हैं। पिछले पेराई सत्र की तरह इस बार भी सभी कर्मचारी कड़ी मेहनत से काम में जुटे हुए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here