हरियाणा की मिलों ने चीनी रिकवरी में दर्ज की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा की सहकारी और निजी चीनी मिलों ने सीजन 2019-20 के दौरान चीनी की रिकवरी में बढ़ोतरी दर्ज की है।

राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने शुक्रवार को कहा की, राज्य में 15 अप्रैल तक कुल 611.44 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है, जबकि इस दौरान चीनी रिकवरी औसतन 10.45 प्रतिशत रही। यहीं रिकवरी सीजन 2018-19 के दौरान 624.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई पर 10.19 प्रतिशत रही थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों ने सीजन 2019-20 में 9.95 प्रतिशत चीनी की औसत रिकवरी के साथ 353.48 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जबकि निजी चीनी मिलों ने 257.96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई पर 11.13 प्रतिशत चीनी की औसत रिकवरी हासिल की है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here