तमिलनाडु विधानसभा में पीडीएस चावल की गुणवत्ता को लेकर जोरदार बहस

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की गुणवत्ता और उपयोग को लेकर जोरदार बहस हुई। बहस के दौरान मंत्री के. ए. सेंगोट्टैयन ने आरोप लगाया कि, कुछ लोग पीडीएस के माध्यम से मिलने वाले चावल का इस्तेमाल बकरियों और मुर्गियों के चारे के रूप में कर रहे हैं।

इस टिप्पणी का विरोध करते हुए पूर्व डीएमके मंत्री एम. आर. के. पनीरसेल्वम ने कहा कि, उनके कार्यकाल में अच्छी गुणवत्ता वाला चावल वितरित किया जाता था, जबकि वर्तमान में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इस पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सेंगोट्टैयन ने स्पष्ट किया कि, सरकार आगे राशन की दुकानों के माध्यम से बारीक दाने वाली चावल की किस्में उपलब्ध कराने के लिए कदम उठा रही है। बहस में हस्तक्षेप करते हुए पनीरसेल्वम ने कहा कि, पूर्व डीएमके मंत्री के. एन. नेहरू भी पीडीएस चावल खाते हैं, क्योंकि इससे रक्त में शुगर का स्तर कम करने में मदद मिलती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विधानसभा को संबोधित करते हुए नेहरू ने पीडीएस चावल की तुलना पशुओं के चारे से किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार पीडीएस चावल खाने से शुगर का स्तर कम होता है और इसी कारण कई लोग इसका सेवन करते हैं। पीडब्ल्यूडी आधव अर्जुन ने चर्चा में कहा कि, वास्तविकता यह है कि करीब 90 प्रतिशत लोग राशन के चावल का सीधे मुख्य भोजन के रूप में सेवन नहीं करते, बल्कि इसका इस्तेमाल इडली और डोसा बनाने के लिए घोल तैयार करने में करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बारीक दाने वाले धान का उत्पादन बढ़ाया जाए, ताकि लोग पीडीएस के चावल का सीधे भोजन के रूप में इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में सामने आने वाली चावल की तस्करी से जुड़ी समस्याओं पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। अन्नाद्रमुक के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सुझाव दिया कि प्रत्यक्ष खरीद केंद्रों से खरीदे गए धान को तुरंत मिलिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। इससे चावल की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पी. वेंकटरामनन ने विधानसभा को आश्वासन दिया कि जनता की पसंद के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला चावल दिवाली से पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here