‘विझी डेली शुगर मार्केट अपडेट

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

शुक्रवार – १ मार्च २०१९

डोमेस्टिक मार्केट : देश में मार्च के लिए मासिक चीनी रिलीज़ कोटा 16.67% के वृद्धि के साथ 24.5 लाख मेट्रिक टन घोषित हुआ जिससे मार्केट आज शांत रहा।

महाराष्ट्र के कोटा में १४.२९ % वृद्धि की गयी है। मिलों ने भाव ३१०० रुपये ओपन रखे है। रीसेल में S/30 का व्यापार ३००० से ३०४० रुपये रहा। उत्तर प्रदेश के कोटा में २०.४५ % की वृद्धि की गयी है। एक्स मिल के भाव ३१२० से ३१४० रुपये रहे। रीसेल में M/30 का व्यापार ३१२० से ३१४० रुपये रहा।

गुजरात के कोटा में ३.५९ % की घटौती की गयी है। S/30 का व्यापार ३१०० से ३१३० रुपये रहा।

तमिलनाडु में कोटा २८. १६% से बढ़ाया गया। चेन्नई में S/30 का व्यापार ३४६० से ३५२० रुपये GST मिलाकर हुआ।

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार ३४५.८० डॉलर में हुआ जबकि यू.एस. कच्ची चीनी के भाव १२. ७३ सेंट्स रहे।

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन ३०३ से ३०५ डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव ३१५ से ३१८ डॉलर रहे।

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग १९३०० से १९४०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर १९६०० से १९८०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही।

करेंसी और कमोडिटी : US डॉलर और INR का व्यापार ७०.९० रहा और US डॉलर और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार ३.७ रहा। क्रूड फ्यूचर्स ४०७६ रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI ५७.३५ डॉलर रहा।

इक्विटी: BSE सेंसेक्स १९६ अंक से उछलकर ३६०६३ अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ७१ अंक से उछलकर १०८६३ अंक पर बंद हुआ।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here