“सत्ता मे आए तो गन्ना किसानों का बक़ाया समय पर चुकाया जाएगा”

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

सहारनपुर,15 अप्रैल: देवबंद में  सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल की गठबंधन रैली को संबोधित करते हुए यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा नेत्री मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो गरीबों का साथ देने का सिर्फ़ नाटक कर रहे हैं। उनका पूरा ध्यान तो धन्ना सेठों को और अमीर बनाने का है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को धनवान बनाती रही है किसानों को नहीं। मायावती ने कहा कि अगर हमें केंद्र सरकार बनाने का मौका मिला तो सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे ताकि किसानों का बकाया नहीं रखा जाए।

मायावती ने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद सबसे पहले गन्ना किसानों में किसी का भी कुछ बकाया नहीं रहे इसके प्रयास किए जाएँगें। उन्होने कहा कि एक ओर देश के हर राज्य में दलितों व आदिवासियों का कोटा खाली पड़ा है लेकिन सरकार इस वर्ग को बेरोज़गार बनाकर और ग़रीब करने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर मिल मालिकों को पैसा देकर उन्हे मालामाल और किसानों को क़र्ज़दार बनाने का काम कर रही है। मायावती ने सरकार पर गन्ना मिल मालिकों के साथ साँठगाँठ का आरोप लगाया।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here