महाराष्ट्र के चीनी उद्योग के सामने गन्ना उत्पादकता बढ़ाने की बड़ी चुनौती : चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते

पुणे : महाराष्ट्र में चीनी उद्योग के सामने इस समय गन्ने की उत्पादकता बढ़ाना एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। राज्य के चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने कहा कि, एक ओर चीनी मिलों की प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर गन्ने की उपलब्धता कम होने से पेराई सत्र की अवधि 100 दिनों से भी कम रह गई है। उन्होंने कहा कि, लगातार गन्ने की आपूर्ति बनाए रखने के लिए किसानों को गन्ने की नई किस्में अपनानी होंगी, बीज परिवर्तन करना होगा, जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा और सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से जरूरत के मुताबिक पानी का उपयोग बढ़ाना होगा। इसके साथ ही आधुनिक खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों का इस्तेमाल भी जरूरी है।

पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. संजय कोलते बोल रहे थे। राजीव गांधी कृषि विज्ञान प्रतिष्ठान, अमरावती की ओर से महाराष्ट्र सहकार विकास महामंडल (एमसीडीसी) को उत्कृष्ट कृषि संस्था पुरस्कार के तहत ‘राजीव गांधी कृषिरत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। डॉ. कोलते ने महामंडल के निदेशक के रूप में यह सम्मान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश साबळे के हाथों स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट रेशम उत्पादक किसान एडवोकेट विवेक लगड पाटील (अहिल्यानगर) और उत्कृष्ट युवा किसान पुरस्कार विशाल प्रदीप पाटील (तासगांव-सांगली) को भी सम्मानित किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here