बिना कटौती 4,200 रुपये पहली किस्त लेने को तैयार स्वाभिमानी किसान संगठन; राजू शेट्टी ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कोल्हापुर : चालू पेराई सीजन के लिए बिना किसी कटौती के पहली किस्त के रूप में 4,500 रुपये के बजाय 4,200 रुपये लेने की तैयारी स्वाभिमानी किसान संगठन ने दिखाई है। संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने कहा कि, हम दो कदम पीछे हटे हैं, अब चीनी मिलर्स को भी दो कदम आगे आना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर किणी टोल नाके के पास मंगलवार सुबह से चक्का जाम आंदोलन जारी है।

आंदोलन को 34 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी है। इसी पृष्ठभूमि में राजू शेट्टी ने आंदोलन स्थल पर किसानों की सभा को संबोधित किया। इस दौरान शेट्टी ने कहा कि, किसानों के आंदोलन की न तो सरकार को चिंता है और न ही चीनी मिल मालिकों को। किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि सरकार और कारखाना मालिक अपने घरों में आराम से बैठे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री मुश्रीफ पर समाधान की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, राज्य सरकार गन्ने के दाम के मुद्दे पर किसानों और चीनी मिलों के बीच मध्यस्थता कर रही है। इस मामले का समाधान निकालने के लिए मंत्री हसन मुश्रीफ को बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आंदोलन से अंततः किसानों का ही नुकसान हो रहा है। इसलिए किसानों को आंदोलन वापस लेना चाहिए।

आंदोलन के अगले चरण

गन्ने के दाम का मुद्दा हल नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी स्वाभिमानी किसान संगठन ने दी है। आंदोलन के अगले चरण के तहत गुरुवार को सभी चीनी मिलों के निदेशकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा आज से चीनी मिलों को गन्ने का एक भी कांडा (गन्ने का डंठल) नहीं भेजा जाएगा। यदि कोई समाधान नहीं निकला तो शुक्रवार को कोल्हापुर, सांगली और सतारा इन तीन जिलों में बंद का आह्वान किया जाएगा।

…इसलिए दूध और सब्जियों की आपूर्ति रोकने का फैसला वापस

राजू शेट्टी ने आंदोलन की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि पुणे और मुंबई जाने वाली सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति रोकने का फैसला आज से लागू किया जाना था। हालांकि, इससे किसानों को ही आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी। इसलिए संगठन ने यह फैसला वापस ले लिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here