इस हफ्ते देश में औसत से 38 प्रतिशत अधिक रही बारिश: IMD

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह में भारत में मानसून की बारिश 11 सितंबर तक औसत से अधिक थी। देश के मध्य भागों में भारी बारिश हुई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान भी हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सप्ताह में 11 सितंबर तक 50 साल के औसत से 38 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि मध्य भारत में 142 फीसदी से अधिक बारिश हुई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत में कृषि उत्पादन और आर्थिक वृद्धि के लिए मानसून की बारिश महत्वपूर्ण है, जहां सभी कृषि योग्य भूमि का लगभग 55% हिस्सा बारिश पर निर्भर है और कृषि क्षेत्र देश के 1.3 बिलियन लोगों में से लगभग आधे को रोजगार देता है।

1 जून से मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर भारत में औसत से 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

हालही पूरे भारत में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ था। बाढ़ के कारण, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात और अन्य राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जहां हजारों व्यक्तियों की मौत हो गई थी। बाढ़ से न केवल जीवन को नुक्सान हुआ, बल्कि इसने हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति, फसलों और अन्य को भी नुकसान पहुंचाया है। अकेले महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान उद्योगों के बंद होने, फसलों के गंभीर नुकसान, और अन्य के कारण हुआ है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here