ऐतिहासिक दिन: आज आधी रात चांद पर इतिहास रचेगा भारत

हिंदुस्तान बहुत बड़ा इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है, क्यूंकि चंद्रयान 2 के चंद्रमा पर उतरते ही भारत नया इतिहास रच देगा। पिछले 47 दिन से हो रहे इंतजार की घड़ियां खत्म हो जायेगी जब 7 सितंबर को रात को 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट के बीच चांद की धरती पर भारत का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान 2 उतरेगा।

20 अगस्त को ISRO की एक बड़ी चिंता खत्म हो गयी थी क्यूंकि उसने चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, यदि यह अभियान सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर रोवर पहुंचाने वाला चौथा देश बन जाएगा। यह भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान है।

चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।

आपको बता दे, चांद पर सफल लैंडिंग के लिए तमिलनाडु में चंद्रमा की पूजा की जा रही है और वही दूसरी ओर देश भर में प्रार्थना का सिलसिला भी जारी है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here