पेराई योग्य समस्त गन्ने का पुनः सर्वे कराने हेतु निर्देश जारी

लखनऊ: गन्ना किसानों द्वारा खेत में खडे़ पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति के सम्बन्ध में आशकाओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मा. मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री सुरेश राणा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त, द्वारा गन्ना किसानों के खेतों में खडे, पेराई योग्य समस्त गन्ने का पुनः सर्वे कराने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।

कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत उनके आपूर्ति योग्य खेतों में खड़े गन्ने की सामयिक खपत किये जाने के लिए जिन चीनी मिलों/गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ना कलेण्डर का 10वाॅं पक्ष समाप्त हो गया है वहाॅं राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल कार्मिकों द्वारा संयुक्त रूप से पेराई योग्य खड़े गन्ने का संयुक्त सर्वेक्षण किया जायेगा, जिससे सम्बन्धित चीनी मिलों द्वारा उपलब्ध अतिरिक्त आपूर्ति योग्य गन्ने की खरीद एडिशनल बांडिंग के रूप में की जा सके। इस सर्वेे के आधार पर यह आंकलन किया जा सकेगा कि कितना गन्ना अभी पेराई हेतु शेष रह गया है। संयुक्त सर्वेक्षण से प्राप्त सर्वे आंकड़ों की फीडिंग कृषकवार ई.आर.पी. पर करायी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मा. गन्ना मंत्री द्वारा गन्ना किसानों से अपील की गयी है कि वे अपने खेतों में खडे़ गन्ने को लेकर चिंतित न हों, खेतों में पेराई योग्य खड़े समस्त गन्ने की आपूर्ति के लिए पर्चियां जारी की जाएगी। जिन किसानों का समस्त गन्ना आपूर्ति हो चुका है तथा उनकी पर्चियां अवशेष हैं उनका सट्टा तत्काल बंद किया जाएगा। जिससे पर्चियों का दुरुपयोग न हो सके।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here