अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 दिसंबर तक रद्द

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। हालांकि, वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी।

डीजीसीए ने परिपत्र में कहा कि, ‘दिनांक 26-6-2020 के परिपत्र में आंशिक संशोधन के तहत सक्षम प्राधिकारी ने भारत से/भारत के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन के संबंध में जारी परिपत्र की वैधता को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।’

कुछ मामलों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरनेशनल उड़ानों को 23 मार्च से रद्द कर दिया गया था। तब से, भारत कई स्थानों पर वंदे भारत मिशन की उड़ानों का संचालन कर रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here