चंद्रयान-2 को लेकर ISRO का आया बड़ा बयान: लैंडर विक्रम सही सलामत

भारत के चंद्रयान-2 मिशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ISRO की तरफ से चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। खबरों के मुताबिक, चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने के बावजूद चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है और कोई टूट-फूट भी नहीं हुई है। ISRO चीफ के सिवन चंद्रयान-2 को लेकर अभी भी सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि विक्रम से संपर्क टुटा है लेकिन हमारी उम्मीदें नहीं।

उन्होंने शनिवार को कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी 14 दिनों के लिए लैंडर के साथ लिंक को बहाल करने का प्रयास करेगी, और रविवार को ऑर्बिटर के कैमरे को चंद्रमा के सतह पर देखे जाने के बाद इस संकल्प को उन्होंने फिर से दोहराया। इसरो चीफ ने कहा कि हम जल्द ही विक्रम से संपर्क साध लेंगे और कहा कि हमारी कोशिशें जारी है। ऑर्बिटर की भेजी तस्वीरों से ISRO को विक्रम की सही दिशा का पता चला था कि वह चांद की सतह पर गिरा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान सतह से केवल 2.1 किमी ऊपर लैंडर विक्रम से ISRO का संपर्क टूट गया था। जिसके बाद से उससे संपर्क करने का प्रयास ISRO द्वारा लगातार जारी है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here