कर्नाटक: राज्य में रिकॉर्ड 622 लाख टन गन्ने की पेराई

बेंगलुरू: कर्नाटक में चीनी मिलों ने 2021-22 सीजन में रिकॉर्ड 622.26 लाख टन गन्ने की पेराई की है, जो पिछले साल की तुलना में 181.14 लाख टन अधिक है। गन्ना नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बात करते हुए, शुगर मिनिस्टर शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा ने कहा कि, कर्नाटक में चीनी मिलों ने इसी अवधि के दौरान 59.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

किसानो के लंबित बकाया पर, मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा ने कहा कि, बकाया भुगतान के लिए प्रसाशन सुनिश्चित कर रही है की इससे जल्द से जल्द चुकाया जाए। उन्होंने कहा, भुगतान नहीं करने वाले मिल मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। कर्नाटक में 89 पंजीकृत चीनी मिलें हैं, जिनमें से 72 चल रही हैं। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में 32 चीनी मिलें एथेनॉल का उत्पादन कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here