केन्या: स्थानीय गन्ना किसानों ने चीनी आयात प्रतिबंध के विस्तार पर दिया जोर…

नैरोबी: केन्याई स्थानीय गन्ना किसान चीनी आयात प्रतिबंध के विस्तार पर जोर दे रहे है। गन्ना किसानों के केन्या नेशनल एलायंस ने दावा किया की, पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका कॉमन मार्केट (कॉमेसा) द्वारा लागु आयात प्रतिबंध उपायों की समयसीमा खत्म होने के बाद स्थानीय गन्ना किसानों को अपनी उपज सस्ते दरों में बेचकर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। केन्या को कॉमेसा देशों से सालाना अधिकतम 350,000 टन तक शुल्क मुक्त चीनी आयात करने की अनुमति हैं। संगठन के अध्यक्ष सौलो बुसोलो ने कहा कि, स्थानीय चीनी उद्योग को बचाने के लिए सुरक्षा उपाय, जो 2002 में शुरू किए गए थे और नौ बार बढ़ाए गए हैं, इससे काफी सफलता मिली है। किसानों को भी काफी फायदा हुआ है, इसलिए फिर एक बार इसकी समयसीमा बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर चीनी आयात प्रतिबंध हटा दिए जाते है, तो अन्य देशों से सस्ती चीनी की आयात बढने की संभावना है। इससे स्थानीय किसानों के हितों की सुरक्षा नहीं होगी और चीनी की कीमतें फिसलकर चीनी उद्योग संकट में फंस सकता है।

 

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here