केन्या: चीनी कीमतों में हुई बढ़ोतरी

नैरोबी: केन्या के घरेलू बाजारों में चीनी का खुदरा मूल्य पिछले दो महीनों में Sh18 प्रति किलोग्राम तक गिर गया है, क्योंकि स्थानीय उत्पादन में वृद्धि का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। चीनी का दो किलो का पैकेट जनवरी में Sh225 के उच्च स्तर से, अब Sh206 पर बिक्री हो रहा है। विडंबना यह है कि चीनी की कीमतों में ऐसे समय गिरावट आई है, जब सरकार ने सस्ती चीनी की बाढ़ को रोकने के लिए आयात उपायों को कड़ा कर दिया है, जिससे चीनी की कीमते बढ़कर घरेलू चीनी उद्योग को उसका फायदा हो सके। वर्तमान कीमतों को स्थानीय उत्पादन में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है।

चीनी उद्योग ने सरकारी और निजी दोनों खिलाड़ियों के निवेश में वृद्धि के कारण चीनी उत्पादन में लगातार वृद्धि देखी है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि, 2019 की 440,935 मीट्रिक टन की तुलना में 2020 में कुल 603,788 टन चीनी का उत्पादन किया गया था। दिसंबर 2020 में कृषि और खाद्य प्राधिकरण (एएफए) द्वारा आयोजित गन्ना उपलब्धता सर्वेक्षण में बताया गया था कि, इस वर्ष कम से कम 660,000 टन चीनी का उत्पादन करने के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध होगा। 2021 के पहले दो महीनों में 119,552 टन चीनी का उत्पादन दर्ज किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि चीनी उत्पादन के अनुमान तक पहुँचने की संभावना बनी हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here