चीनी उद्योग में योगदान के लिए डा.के के बिरला को मरणोपरांत मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

बैकुंठपुर: देश के जाने-माने उद्योगपति व बिरला ग्रुप के चेयरमैन रह चुके डा. कृष्ण कुमार बिरला को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार की रात लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की गई। उद्योगपति विष्णु कुमार बिरला को मरणोपरांत सम्मान मिलने की सूचना मिलते ही सिधवलिया चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिल परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

जीएम शशि केडिया ने अवार्ड की घोषणा के बाद उद्योगपति कृष्ण कुमार बिरला की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। जीएम ने बताया कि शुक्रवार की रात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश शुगर मिल एशोसिएशन की तरफ से यूपी में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित किया गया था। युपी में 120 वर्ष पहले पहली चीनी मिल की स्थापना हुई थी। शुक्रवार की आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपति डांक्टर केके बिरला को प्रदेश की शुगर इंडस्ट्री में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया। लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड बिड़ला ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन व उनके नाती चंद्रशेखर नोपानी को मुख्यमंत्री ने दिया। समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला, यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पाटोदिया के अलावे कई चीनी मिलों के मालिक व किसान सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here