कोल्हापुर: दत्त -शिरोल मिल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगी

कोल्हापुर: कोरोना मरीजों के बढती संख्या के कारण स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। ऑक्सीजन के कमी कारण कई मरीज गंभीर स्थिति में है।ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए दत्त चीनी मिल शिरोल द्वारा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। मिल के अध्यक्ष गणपतराव पाटिल ने कहा की, यह परियोजना अगले चार सप्ताह में पूरी हो जाएगी और प्रति दिन 100 सिलिंडर का उत्पादन किया जाएगा।

पाटिल ने कहा, राज्य में कोरोना की गंभीर स्थिति और ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए, पूर्व कृषी मंत्री, खासदार शरद पवार ने चीनी मिलों को ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इस परियोजना के शुरू होने के बाद शिरोल तहसील के साथ साथ कोल्हापुर जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता देश के पहले ऑक्सीजन निर्माण ट्रायल जो ओस्मानाबाद के धाराशिव चीनी मिल में हुआ था वह सफल रहा है। अब इसके बाद राज्य के अन्य चीनी मिलें भी ऑक्सीजन निर्माण के काम में लग चुके है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here