मध्यप्रदेश : शुगर मिल में डुप्लीकेट ब्रांडेड चीनी मामले की जांच, केंद्रीय टीम ने लिए नमूने

बैतूल : जिले के जीन धनोरा स्थित हनुमंत शुगर प्राइवेट लिमिटेड में कथित तौर पर डुप्लीकेट ब्रांडेड चीनी की पैकिंग और बिक्री के आरोपों के बाद केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण करते हुए उत्पादन, पैकिंग और लेबलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जांच की तथा परीक्षण के लिए कई नमूने अपने कब्जे में लिए हैं। मामले के शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता विनायक बालचंदानी ने बताया कि, उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की गंभीरता से जानकारी दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि, प्रसिद्ध “भगवती डबल रिफाइंड शक्कर” ब्रांड के लेबल से मिलता-जुलता पैकेज तैयार कर “मां रेवा डबल रिफाइंड शक्कर” नाम से शक्कर का निर्माण और विपणन किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, पैकेजिंग और ब्रांडिंग की समानता से उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका है। साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है।अधिवक्ता बालचंदानी ने कहा कि, संबंधित इकाई केंद्रीय लाइसेंस के तहत संचालित होती है, इसलिए मामले की जांच केंद्रीय स्तर पर होना आवश्यक था। अब केंद्रीय जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है और कुछ सामग्री भी जब्त की गई है। खाद्य अधिकारी संदीप पाटिल ने ‘भास्कर’ को बताया कि, शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता को केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष मामला प्रस्तुत करने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद केंद्रीय टीम ने जांच शुरू की है।फिलहाल जांच जारी है और नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here