महाराष्ट्र: अहमदनगर विभाग में अब तक हुआ 159.97 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

पुणे: सीजन 2020-21 अंतिम चरण में पहुँच चूका है। महाराष्ट्र में कोल्हपुर और सोलापुर विभागों में सारे चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। अन्य विभागों में भी चीनी मिलें पेराई खत्म करने के कगार पर है। राज्य में अब तक 16 अप्रैल, 2021 तक 144 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

16 अप्रैल तक अहमदनगर विभाग में 163.46 लाख टन गन्ना पेराई कर 159.97 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। इस सीजन विभाग में 26 चीनी मिलों ने पेराई सत्र ने भाग लिया था और अब तक 13 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। विभाग में औसत चीनी रिकवरी 9.79 प्रतिशत रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 अप्रैल, 2021 तक राज्य में 190 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 995.87 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1043.47 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.48 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here