महाराष्ट्र सरकार ने दो चीनी मिल के लोन की गारंटी दी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने दो चीनी मिलों को 28 करोड़ रुपये के लोन की गारंटी दी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सरकार ने राजगढ़ सहकारी चीनी मिल (पुणे) 10 करोड़ रुपये और सहकार शिरोमणि वसंतराव काले चीनी मिल (पंढरपुर) 18 करोड़ रुपये के ऋण की गारंटी दी है। गारंटी को केवल एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाया गया है।आपको बता दे की, चीनी मिलें अक्टूबर में पेराई सीजन से पहले मशीनरी की मरम्मत और कटाई और परिवहन के लिए मजदूरों को अग्रिम देने के लिए प्री-सीज़नल लोन लेती हैं।

सरकार ने कहा कि,नाबार्ड के नए दिशा निर्देश लागू होने के बाद सहकारी चीनी मिलों को सहकारी बैंकों से ऋण प्राप्त करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, 32 में से केवल सात कारखानों ने पिछले साल दी गई गारंटी का लाभ उठाया क्योंकि लोन की शर्तें बहुत सख्त थीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here