महाराष्ट्र: IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया

मुंबई : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो शुक्रवार और शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत देता है।मौसम विभाग ने कहा कि, मुंबई में मानसून की एक द्रोणिका है और एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप तेज़ पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।आपको बता दे की, बहुत ख़राब मौसम की स्थिति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इससे रेल, सड़क और हवाई परिवहन सेवाएं प्रभावित होती हैं।

महाराष्ट्र के पालघर क्षेत्र में भी शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है, आईएमडी ने अपनी नाउकास्ट चेतावनी में इस क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने कहा कि, अगले तीन से चार घंटों तक मुंबई में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी।आईएमडी ने कहा, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।आईएमडी ने आज अपनी नाउकास्ट चेतावनी में ठाणे और रायगढ़ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आईएमडी ने 12 जुलाई तक मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगाँव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में जुलाई तक भारी से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here