महाराष्ट्र : पारनेर चीनी मिल बिक्री मामले में चोरडिया बंधुओं को नोटिस; 23 करोड़ रुपये का लेनदेन संदेह के घेरे में

अहिल्यानगर : देवीभोयरे (ता. पारनेर) स्थित पारनेर सहकारी चीनी मिल की बिक्री में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस जांच एक बार फिर तेज हो गई है। इस मामले में 9 आरोपियों के बैंक खातों में 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले पुणे के कारोबारी अतुल चोरडिया और अशोक चोरडिया को पारनेर पुलिस ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

दैनिक लोकमत में प्रकशित खबर के अनुसार, पिछले सप्ताह चोरडिया बंधुओं को पहला नोटिस भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का कारण बताते हुए पूछताछ के लिए उपस्थित होने से इनकार किया था। इसके बाद जांच अधिकारी सोमनाथ दिवटे ने दोबारा नोटिस जारी किया है और उन्हें सोमवार को पारनेर पुलिस थाने में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। जून 2026 में इस मामले की जांच पारनेर अदालत की निगरानी में करने के आदेश दिए जाने के बाद धीमी पड़ी जांच में अब फिर तेजी आई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

9 खातों में 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर

खबर में आगे कहा है की, राज्य सहकारी बैंक से पारनेर चीनी मिल को नीलामी में खरीदने के लिए चोरडिया बंधुओं ने पुणे के पूर्व सांसद विदुरा नवले के परिवार के सदस्यों के 9 अलग-अलग बैंक खातों में 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।नवले परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, यह रकम वर्ष 2015 में जमीन विकासक के उद्देश्य से खातों में भेजी गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित निदेशकों ने यह रकम अपनी ‘क्रांति शुगर कंपनी’ में निवेश करने के बजाय सीधे महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक को ट्रांसफर कर दी और इसके बदले ‘क्रांति शुगर’ के लिए चीनी मिल की संपत्ति खरीदी गई।

‘क्रांति शुगर’ की खरीद पर सवाल

केवल कागजों पर अस्तित्व में रही ‘क्रांति शुगर’ ने करोड़ों रुपये की चीनी मिल कैसे खरीदी, इस पर सवाल उठाते हुए पारनेर कारखाना बचाव समिति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। बचाव समिति ने आरोप लगाया है कि, चोरडिया बंधुओं द्वारा निवेश की गई पूरी रकम ‘काला धन’ थी और आरोपियों ने इसी रकम से संपत्ति खरीदी। समिति का यह भी आरोप है कि, बाद में इसी संपत्ति को आधार बनाकर महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से 340 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया और इस प्रक्रिया के माध्यम से कथित तौर पर काले धन को सफेद किया गया। इसी के चलते आरोपियों को कथित तौर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले चोरडिया बंधुओं से पूछताछ की मांग पारनेर कारखाना बचाव समिति के अधिवक्ता रामदास घावटे ने पुलिस को दिए ज्ञापन में की है।

आरोपी अभी भी गिरफ्तारी से बाहर

वर्ष 2025 में पारनेर अदालत ने देवीभोयरे स्थित सहकारी चीनी मिल बिक्री मामले में राज्य सहकारी बैंक के दो अधिकारियों, क्रांति शुगर कंपनी के नौ निदेशकों और देवीभोयरे के तत्कालीन तलाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। इन आरोपियों की अग्रिम जमानत जिला अदालत ने रद्द कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट की खंडपीठ का रुख किया। उनके जमानत आवेदनों पर 29 सितंबर को सुनवाई होने वाली है।

कौन हैं अतुल चोरडिया और अशोक चोरडिया?

अतुल चोरडिया और अशोक चोरडिया पुणे के रियल एस्टेट और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े कारोबारी परिवार के रूप में जाने जाते हैं। वे सॉलीटेयर ग्रुप के प्रमोटर और निदेशक हैं।रियल एस्टेट क्षेत्र में पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कई परियोजनाएं संचालित की हैं। सॉलीटेयर ग्रुप को पिछले करीब चार दशकों से कारोबारी क्षेत्र में अनुभव रखने वाला समूह बताया जाता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here